Anti Corruption SDC: एंटी करप्शन एवं शिक्षा समाज सेवा संस्थान द्वारा हुआ संयुक्त वृक्षारोपण

मध्य प्रदेश: एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट एवम शिक्षा समाज सेवा संस्था के तत्वाधान मे मध्य प्रदेश में  टीकमगढ़  के नगर खरगापुर मचान मोहल्ला में वृक्षारोपण एंटी करप्शन के जिला प्रभारी हरगोविंद कुशवाहा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया

संस्था के अध्यक्ष  ने बताया कि वृक्ष हमारी पृथ्वी का हृदय है और निरन्तर फैल रहे प्रदूषण से वातावरण अत्यंत दूषित होता है इसीलिए पृथ्वी को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षों की बहुत आवश्यकता है इसीलिए समिति के सदस्य निरन्तर पर्यावरण के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक कर रहे है

इसी के अंतर्गत उन्होंने कई पौधों को लगाकर उनके सरंक्षण में भी कार्य करने का प्रण लिया है। समिति ने कहा कि वो क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर  लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहेंगे। इस मौके पर हरगोविंद कुशवाहा, अमृतलाल कुशवाहा, भगबत कुशवाहा, रामसेवक, नीरज, बलकुआर, हरिबाई, मोहन किशोरी, राकेश कल्ला, देवीदास आदि सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top