Anti Corruption SDC: एंटी करप्शन के जिलाध्यक्ष बने लवकुश, सचिव बने विकास

फतेहपुर: एंटी करप्शन एसडीसी ने जिले में पदाधिकारियों की घोषणा की, एंटी करप्शन के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेई ने पत्र जारी करते हुए बताया कि फतेहपुर में जिलाध्यक्ष लवकुश सचान व जिला सचिव के पद पर विकास साहू कार्य करेंगे, और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे,

घोषणा होने के बाद वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लवकुश सचान ने राष्ट्रीय टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार खत्म करने का पूरा प्रयास किया जाए, यदि किसी भी व्यक्ति को परेशानी है, वह संगठन के द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें या ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करें, संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल शुरू किया गया है,

जिसमें कोई भी व्यक्ति किसी की भी शिकायत दर्ज कर सकता है, कोई भी हो संगठन के पदाधिकारी शिकायत तुरंत संज्ञान में लेंगे, वही नवनियुक्त जिला सचिव विकास साहू ने बताया कि जल्द से जल्द हम संगठन का विस्तार पूरे जिले में कर देंगे, ताकि लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े, जो लोग ऑनलाइन के माध्यम से शिकायत नहीं दर्ज कर सकते

वह लोग हमारे सदस्यों से मिल कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, वही राष्ट्रीय सचिव व महानिदेशक अमन दीप सचान ने कहा कि लगातार जनपद में महिला सुरक्षा, खनन व भ्रष्टाचार को लेकर खबरें आ रही है, और सभी मामले एंटी करप्शन के संज्ञान में है, उन सभी मामलों में जल्द से जल्द प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी

तो संगठन जमीनी संघर्ष के लिए बाध्य होगा, वही इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सतवंत सिंह गौतम, राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार,अनय दीप सचान, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रकाश चंद्र सोनकर, प्रदेश संगठन मंत्री विजय शंकर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अतीश सोनकर मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top