Anti Corruption SDC: एंटी करप्शन ने किया संगठन का विस्तार, प्रदेश की कमान अब युवाओं के हाथ

नोएडा: एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा टीम का विस्तार किया गया इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सचान द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में संतोष रामा पाढरे, बिहार प्रदेश महासचिव राजीव कुमार, सतना जिलाध्यक्ष आशीष कुमार पटेल  जी को नियुक्त किया |

नियुक्ति के के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा संगठन को निरंतर ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे और संपूर्ण प्रदेश में भ्रष्टाचार को कम करने, गरीब असहाय की मदद करने की शपथ ली | इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रशान्त बाजपेयी ने बताया कि संगठन निरंतर समस्त प्रदेशों में अपनी शाखाओं का विस्तार कर रहा है

एवं गरीब असहाय लोगों की मदद के साथ-साथ उन्हें अपनी हक की आवाज उठाने का मौका दे रहा है और संगठन निरंतर समाज हित पर काम करने के लिए अग्रसर है वहीं नियुक्ति के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों के पास सोशल मीडिया एवं फोन के माध्यम से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top