Anti Corruption-SDC : “जब कोई ना सुने तब हमें चुनें” के नारे के साथ हुआ एंटी करप्शन के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ


               ” जब कोई ना सुने तब हमें चुने “


Bulandshahar/ Uttar Pradesh : भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद संगठन(Anti Corruption-SDC) देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और समाज में बदलाव लाने के उद्देश्य से लगातार देशभर में अपनी शाखाएं फैलाता जा रहा है

इसी बीच संगठन के प्रदेशअध्यक्ष(यूपी)चौधरी सीवी सिंह द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सचान जी के निर्देशानुसार  प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के ट्रांसपोर्ट नगर में प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया गया । इस मौके में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेयी, राष्ट्रीय सचिव (संगठन) सौरभ पटेल उपस्थित रहे | प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सीवी सिंह द्वारा बताया गया कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य किया जाएगा एवं जनमानस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज हित में कार्य किए जाएंगे और संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ हर प्रकार के जमीनी संघर्ष करने के लिए आपके साथ सदैव उपस्थित रहेगा |

वही राष्ट्रीय सचिव सौरभ सचान द्वारा बताया गया कि संगठन अपने उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी “जब कोई ना सुने तो हमें चुने” के नारे के साथ संगठन आगे बढ़ रहा है |साथ ही साथ गरीब बच्चों को शिक्षा, भोजन मुहैया कराने का कार्य करेगी जिससे हर वर्ग के बच्चे शिक्षित हैं मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेयी ने बताया कि जनमानस के सहयोग से संगठन दिनोंदिन ऊंचाइयों को छू रहा है |

संगठन समाजहित को लेकर भी कार्य कर रहा है ठंड को देखते हुए जल्दी ही संगठन गरीब असहाय लोगों को कम्मर, साल, स्वेटर का वितरण करेगी जिससे ठंड से उन्हें राहत मिल सके | इस मौके में संगठन के महानिदेशक अमनदीप सचान ,मंडल अध्यक्ष इंद्रेश कुमार, विनय शर्मा , शोभित पटेल सहित प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे |

संपादक के बारे में

Scroll to Top