Anti Corruption SDC: बाबू जी को नमन कर, एंटी करप्शन एसडीसी ने मनाई तृतीय वर्षगांठ

एंटी करप्शन एसडीसी के संस्थापक थे, पूर्व प्रधानाचार्य कुडहादीन सचान
फतेहपुर: दोआब की धरती से संचालित एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल (भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद) ने अपनी तृतीय वर्षगांठ पर अपने संस्थापक, पूर्व प्रधानाचार्य कुडहादीन सचान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। यह संस्था पूरे प्रयागराज मंडल, पूर्वांचल, और बुंदेलखंड में भारत सरकार द्वारा पंजीकृत भ्रष्टाचार निवारण की पहली संस्था है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सचान ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को खत्म करना है और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहीम में शामिल करना है। इस समारोह में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सुयश सचान, महानिदेशक अमन दीप सचान, अर्पित सचान, गौरव विश्वकर्मा, विवेक यादव, अक्षय दीप सचान, योगेंद्र पाल, शैलेश पाल, आनंद कुमार, शोभित पटेल, शिवानी सचान समेत अन्य पदाधिकारियों ने बाबूजी को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
एंटी करप्शन एसडीसी पूरे भारत में सक्रिय है, जिसमें 2500 से अधिक पदाधिकारी और 15 राज्यों में टीम मौजूद हैं । 

संपादक के बारे में

Scroll to Top