Anti Curruption-SDC : जनसुनवाई में की गई शिकायतों का अधिकारियों द्वारा किया जा रहा अधूरा या गलत निस्तारण…

एसीएसडीसी व एनसीसीआईबी  के महानिदेशक अमन दीप सचान ने किया खुलासा
फतेहपुर: भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद् व राष्ट्रीय अपराध एवं भ्रष्टाचार जांच ब्यूरो के महानिदेशक अमन दीप सचान की अध्यक्षता हाल ही में कुछ अहम मुद्दों को लेकर संस्था के कानपुर कार्यालय में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव सुयश सचान ने जनसुनवाई पोर्टल को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर खुलासा किया, उन्होंने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन ज्यादातर विभाग ऐसे हैं, जहां शिकायतों का या तो फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है, या तो कुछ समय मांग कर रिपोर्ट तैयार कर दी जाती है और उसके बाद अनसुना कर दिया जाता है। कई मामलों में शिकायतकर्ता को बदनाम करने की कोशिश भी की जाती है, दबाव भी बनाया जाता है, राष्ट्रीय महासचिव ने बताया की संस्था की तरफ से की गई शिकायतों में अभी तक खाद्य एवं रसद विभाग, कृषि विभाग, पिछड़ा समाज कल्याण विभाग द्वारा ही समस्याओं का 100% निस्तारण मिला है, शिकायतों का ज्यादातर फर्जी निस्तारण राजस्व विभाग और पंचायती राज विभाग में देखने को मिला है, जिसमे जनपद फतेहपुर के ब्लॉक अमौली की कई घटनाएं शामिल है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top