AntiCorruption: एंटी करप्शन के जिलाध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश

अमौली/फतेहपुर: जनपद के अमौली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मदरी के प्रधान लवकुश सचान का नाम बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, कुछ अराजकतत्व जो अपने आप को पत्रकार बताते हैं, उनके द्वारा आधी अधूरी जानकारी के साथ अख़बार व सोशल मीडिया के माध्यम से नाम खराब किया जा रहा है,

आपको बता दे लवकुश सचान मदरी ग्राम पंचायत के प्रधान व एंटी करप्शन – एसडीसी के जिलाध्यक्ष भी है, उन्होंने बताया कि कुछ अराजकतत्वों के द्वारा आधी अधूरी जानकारी लेकर नाम बदनाम किया जा रहा है, जिसमे हमारे द्वारा कुछ लोगो के ऊपर मानहानि की नोटिस भेजी गई, जिसके बाद दबंगों के द्वारा घेर कर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई,

वही पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है, और चांदपुर थाने में ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर दर्ज कर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, वही ये मामला एंटी करप्शन एसडीसी के पदाधिकारियों के संज्ञान में है,

एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सचान व राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेई, उप महानिदेशक अमन दीप सचान, राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार, अनय दीप के द्वारा जिलाध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top