Azamgarh LokSabha Election: सीएम योगी में सपा व बसपा पर जमकर साधा निशाना, दोनों पार्टियों को कहा राहू केतू

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए सियासी सरगर्मी अपने चरम सीमा पर है, भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए रविवार को पहुचकर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला, अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा, आजमगढ़ के चक्रपानपुर क्

षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सैफई परिवार से प्रदेश को भगवान बचाए। उन्होंने जनता से पूछा कि 2017 के पहले यूपी की क्या हालत थी। सपा और बसपा की सत्ता में प्रदेश का बुरा हाल हुआ। आज जब विकास के कार्य होते हैं तो इन्हें दिक्कत हो रही है

सीएम योगी ने कहा कि सपा और बसपा विकास कार्यों में राहू और केतु जैसे क्रूर ग्रह हैं। ये कभी नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश का विकास हो। जब इनके हाथ में सत्ता थी तो इन्होंने खुद का विकास किया। इनसे जितना दूर रहेंगे, उतना ही विकास हो सकेगा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top