Balrampur News: अपर जिला पंचायत मुख्य अधिकारी के भ्रष्टाचार, वित्तीय अनिमियतता तीन पदों पर कार्य को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत

बलरामपुर:- जिला पंचायत बलरामपुर में तैनात अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय के विधि विरुद्ध तरीके से तीन पदों पर कार्य करने,वित्तीय अनिमियतता भ्रष्टाचार,अवैध वसूली का मामला संज्ञान में आया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखा गया है अपर जिला पंचायत मुख्य अधिकारी पर 2000 से ऊपर की धनराशि को खातों में हस्तांतरण न करके कैश भुगतान किया गया वही विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये कार्यों का भुगतान भी अपर जिला पंचायत अधिकारी द्वारा किया गया जिला पंचायत द्वारा कराये गये सड़कों की गुणवत्ता भी मानवविहीन व अत्यंत खराब है ग्रामीण क्षेत्रों में मकान का नक्शा पास कराने को लेकर निर्धारित फीस के अलावा 11000 रूपये लिये जा रहे हैं वही ईट भट्ठा मालिकों पर अपर जिला मुख्य अधिकारी की विशेष कृपादृष्टि के चलते मानक विहीन ईट भट्ठे का संचालन जनपद में किया जा रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने शिकायती पत्र में कहा गया है कि अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय जैसे भ्रष्ट अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं गैर संवैधानिक तरीके से इनके द्वारा तीन पदों पर एक साथ एक ही कार्यालय में तैनाती,अवैध धन उगाही,भ्रष्टाचार,वित्तीय अनिमियतता को लेकर जनता में आक्रोश है मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से इनके द्वारा किये गये वित्तीय अनिमियतता व भ्रष्टाचार के जांच व इनकी जगह इमानदार छवि के अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की गई है।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top