Balrampur News: आलाकत्ल (चाकू) के साथ हत्या का वांछित गिरफ्तार

बलरामपुर:- थाना हर्रैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/21 धारा-302 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त असलम पुत्र हनीफ नि0 मोहल्ला चिकवा बधिया खरगूपुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सर्किल ललिया के पर्यवेक्षण में टीमें गठित की गयी थी । 

इसी क्रम में आज दि0 20.7.2021 को प्र0नि0 सतेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 कृष्णानन्द पाण्डेय, हे0का0 गामा यादव, हे0का0 संजय पाण्डेय, का0 उपेन्द्र यादव की टीम द्वारा ग्राम रतनवा थाना हर्रैया पुल के पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिसके आधार पर थाना हर्रैया पर मु0अ0सं0 97/21 धारा- 4/25 आयुद्ध अधि0 पंजीकृत कर माननीय न्याया0 रवाना किया गया।
रिपोर्ट अंकुर मिश्रा,मंडल हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top