Balrampur News: उप जिलाधिकारी उतरौला ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा

बलरामपुर:- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी उतरौला डॉ नागेंद्र नाथ यादव द्वारा उतरौला तहसील के राप्ती नदी के तटवर्ती के ग्राम बौड़ीहार, मलमलिया, गौरियनडीह, कुडऊ और बौढीहार में भ्रमण कर बाढ़ राहत कार्यो का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से वार्ता की गई तथा मिल रही राहत सुविधाओं की जानकारी ली गई।

उप जिलाधिकारी उतरौला ने बताया कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी सूचना प्राप्त की जा रही है। लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए नाव और नाविक उपलब्ध कराए गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी गैड़ास बुजुर्ग के माध्यम से आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। राजस्व कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।

ग्राम सभा गौरियान डीह में बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण किया गया। बाढ़ राहत केंद्र पर समस्त व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top