जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति ने कहा कि विवेकानंद जी के विचारों को साझा करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया कहा कि आज मुझे ऐसे मंच से बोलने का मौका मिल रहा है युवाओं के हाथ में ही देश का भविष्य होता है आज भी हिंदुस्तान में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उनके व्यक्तिगत विकास एवं सही मार्गदर्शन की स्वामी विवेकानंद का विचार था कहा कि एकल विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण लोगों का चहुंमुखी विकास करना है गांव का विकास होगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा इसके तहत ग्रामीण लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य संस्कार के प्रति जागरूक करते हुए संगठित कर सामर्थ्यवान बनाना है
साथ ही करोना महामारी से बचने के लिए सभी को कोविड-19 वैक्सीन लगवाना आवश्यक है जिसमें संरक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि एकल विद्यालय अभियान के तहत बच्चों को चहुंमुखी विकास की शिक्षा दी जा रही है सभी आचार्य आचार्या गांव गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा साथ ही सभी आचार्य प्रशिक्षित होकर विभिन्न गांवों में जाकर बच्चों को निशुल्क प्रारंभिक शिक्षा देंगे एकल विद्यालय अभियान की महिला समिति जिला अध्यक्ष पिंकी सिंह ने कहा कि एकल विद्यालय के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराना है
कहा कि गोरक्षा से ही लोग स्वावलंबी बन सकते हैं गाय के गोबर से लोगों को जैविक खाद का निर्माण की जानकारी देने के अलावा स्वरोजगार के अन्य बिंदुओं की जानकारी देनी है जिसमें बस स्टेशन वार्ड के सभासद राघवेंद्र कान्त सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के स्वपन,यदि भारत का एक भी बच्चा अशिक्षित रह जाता है तो प्रत्येक शिक्षित व्यक्ति को मैं अपराधी मानता हूं,,तथा उन्हीं के ही कथन ,यदि बालक विद्यालय तक नहीं पहुंच सकता है
तो बालकों तक पहुंचाना होगा इस मासिक बैठक के समापन में संरक्षक प्रमोद चौधरी, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष सभासद राघवेंद्र कान्त सिंह, भाजपा नेत्री सुनीता मिश्रा भाजपा नेत्री साधना पांडे,गोविंद सोनकर शिवम प्रिंस संतोष श्रीवास्तव,अंचल अभियान प्रमुख राकेश कुमार,अंचल प्रतिक्षण प्रमुख जसवंत कुमार,जवाहर लाल अंचल कार्यालय प्रमुख स्वामी दयाल,संच प्रमुख सत्यदेव अंकिता मिश्रा,अंजनी अनुपा डाली,मीना,मंगलिका गोपाल पांडे,संगीता,गायत्री मंजू,अंजनी प्रतिभा शीलू सीमा,पवन कुमार व हरिहरगंज संच व झारखंडी संच सहित एकल विद्यालय के आचार्य आचार्या व पदाधिकारी गण तमाम लोग समापन वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

