Balrampur News: चोरी की मोटर साइकिल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चरस बरामद

बलरामपुर:- पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियालद्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र व क्षेत्राधिकारी नगर वरूण मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना को0 देहात विद्यासागर वर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 6 सितंबर 2021 को थाना को0 देहात की पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थी की बहादुरापुर पुलिस चौकी के पास बलरामपुर उत्तर की तरफ से आ रही दो मोटरसाइकिल चालक जो पुलिस वालों को देख कर मोटरसाइकिल पीछे मुड़ा कर भागने लगे तो हमराही कर्मचारीगण द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया दोनों मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो नहीं दिखा सके मोटरसाइकिल को चेक किया गया तो नंबर प्लेट भी नहीं थी पकड़े गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गयो तो अपना नाम जोगेंद्र उर्फ सत्य पुत्र परशुराम निवासी कटिया थाना कोतवाली नगर बलरामपुर बताया पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मिट्ठू लाल पुत्र जगप्रसाद निवासी कटिया थाना कोतवाली नगर तथा तीसरे ने अपना नाम तोताराम उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र रामसमुझ निवासी कटिया थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर बताया तथा कड़ाई से पूछताछ मे बताये कि दोनो मोटरसाइकिल चोरी की हैं अपनी गलती की माफी मांगते हुए कहे कि मोटरसाइकिल हम लोगों ने बहादुरपुर बैंक के पास से कुछ दिन पहले चोरी की थी हम लोग मोटरसाइकिल चोरी करके ग्राहक मिलने पर बेच देते हैं तथा यह भी बताया कि तोताराम उर्फ प्रदीप कुमार करीब 1 माह पहले अपने गांव से योगेंद्र उर्फ सत्या के साथ मिलकर संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर से चोरी किया था तथा बताया कि तीन और मोटरसाइकिल चुरा कर कांदभारी गांव के पास झाडी मे रखें हैं अभियुक्तों की निशानदेही पर गाड़ियों को बरामद किया गया तथा तोताराम उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र रामसमुझ निवासी कटिया थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। तथा मोटर साइकिल के हैण्डल मे टगें थैले से 660 ग्राम चरस भी बरामद हुआ तोताराम उर्फ प्रदीप बताया कि नसे के तौर पर प्रयोग करता हूँ तथा बेचता भी हूँ । उक्त अभियुक्तगणों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top