बलरामपुर:- जनपद अंतर्गत तुलसीपुर नगर में मोबाइल फोन पर बात करते हुये राह चलते लोगों के हाथों से मोबाइल छिनैती की घटनाएं आय दिन हो रही हैं इसी क्रम में झपपट्टा मारकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।आज दिनांक 28.08.2021 थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुनील वर्मा नि0 जनकपुर बकड़पुरवा थाना कोतवाली जरवा बलरामपुर को चोरी के एक अदद मोबाइल व 01 अदद मोटरसाइकिल स्पलेन्टर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, संवाददाता

