उतरौला:- जनपद बलरामपुर थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली उतरौला में सुना फरियादियों की शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को दिया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्द माह के चतुर्थ शनिवार पर जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल. एस॰वी॰एस॰ रंगाराव व आईजी राकेश सिंह द्वारा थाना कोतवाली देहात व थाना कोतवाली नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त व आईजी द्वारा थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गई एवं शिकायतों का तत्काल निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया।
मंडलायुक्त व आईजी द्वारा थाना कोतवाली नगर में समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा निस्तारित मामलों का फीडबैक फोन के माध्यम से शिकायतकर्ता से ली गई, शिकायतकर्ता ने बताया कि जो अतिक्रमण की शिकायत की गई थी, अतिक्रमण हटवा दिया गया है शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है। मंडलायुक्त द्वारा क्षेत्राधिकारी से 3 महीने की लंबित विवेचना की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उप जिला अधिकारी बलरामपुर सदर को खतौनी का अंश निर्धारण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया।
मंडलायुक्त व आईजी द्वारा कोतवाली देहात में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया, महिला अपराध से संबंधित मामलों में तत्काल कार्यवाही किए जाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर अरुण कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र, संबंधित थानों के थानाध्यक्ष व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा थाना कोतवाली उतरौला में आयोजित थाना समाधान दिवस मे आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गई तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया गया। ऐसे मामले जिनमें आपसी समझौते से विवाद का निस्तारण हो सकता है, दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी उतरौला डॉ नागेंद्र नाथ यादव, थानाध्यक्ष उतरौला उपस्थित रहे।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, संवाददाता

