बलरामपुर:- जनपद के सभी खंडों में आयोजित हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाबी वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों ने सुना माननीय मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संवाद माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के निर्मित 5 लाख 51 हजार आवासों के लाभार्थियों को रुपए 6637.72 करोड़ की लागत से निर्मित आवासों का गृह प्रवेश चाभी वितरण किया गय
ा एवं विभिन्न जनपदों के आवास योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया।
ा एवं विभिन्न जनपदों के आवास योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया।
इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक विकास खंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण/गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में माननीय विधायकगण द्वारा आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद एवं संबोधन को वर्चुअली सुना गया। नए घर की चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे, सभी लाभार्थियों के द्वारा सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए, योजना का लाभ बिना भेदभाव के दिए जाने पर धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर जनपद मुख्यालय पर एनआईसी सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना चाभी वितरण/गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद एवं संबोधन कार्यक्रम को सुना गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आवास योजना के लाभार्थियों से वार्ता की गई तथा शौचालय, राशन कार्ड व निशुल्क राशन वितरण की सुविधा, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन,पेंशन योजना आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है इसके संबंध में इसकी जानकारी ली गई।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल उपस्थित रही।
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण 5750 आवासो तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण 62 आवासो के लाभार्थियों को चाभी वितरण किया गया।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा,ब्यूरो चीफ

