बलरामपुर:- ललिया थाना क्षेत्र के कोडरी गांव में हाईटेंशन बिजली तार के चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ललिया क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी जनार्दन मिश्र पुत्र शेषनाथ मिश्र ललिया हरिहरगंज मार्ग पर टम्पू चलाते थे।सोमवार सुबह कोड़री गांव में आकर वह अपनी टेम्पो दुर्गा मंदिर स्थित परिसर से निकालने के लिए लोहे का पाइप हटाने लगे
कि अचानक पाइप ऊपर लटक रहे हाइटेंशन तार से टकरा गया जिससे युवक की झुलस कर मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक अपने पीछे पत्नी मंशा देवी तथा चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर चला गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश लोगों ने बताया कि कस्बें में हाईटेंशन तार सड़क किनारे नीचे झूल रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है।
लोगों ने तार को ऊपर करवाये जाने की मांग बिजली विभाग के अधिकारी से की है। जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच कर अहेतुक राशि दिलाया जाएगा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, संवाददाता