बलरामपुर:- थाना प्रभारी द्वारा महिला पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टोली बनाकर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले महत्वपूर्ण चौराहों, प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग की गई, इस चेकिंग अभियान में कोरोना एवं यातायात के नियमों का पालन न करने वालों का चालान करते हुए जुर्माना वसूल किया गया।
बिना हेलमेट या तीन सवारी लेकर चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट , अनियमित नंबर प्लेट या किसी अन्य प्रकार से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 47 वाहनों का कुल 31700 /- रुपए का चालान किया गया, इसके अतिरिक्त कोविड-19 के दृष्टिगत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन न करने वाले कुल 04 लोगों का 1600/- रुपए का चालान किया गया।
रिपोर्ट अंकुर मिश्रा,मंडल हेड

