बलरामपुर: खुटेहना विकासखंड बलरामपुर में निर्मित बृहद गौ संरक्षण केंद्र में 300 निराश्रित गोवंश को मिलेगा आश्रय में निर्मित बृहद गौ संरक्षण केंद्र का लोकार्पण माननीय विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम द्वारा लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहां की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गोवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण का कार्य बेहतरीन रूप से किया जा रहा है। वृहद गौं संरक्षण केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों एवं किसान भाइयों को बेसहारा जानवरों से निजाद मिलेगी। माननीय विधायक जी द्वारा ग्रामीण वासियों से गौ संरक्षण केंद्र के संचालन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किए जाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि जो सक्षम है वे गोवंश को सड़कों पर निराश्रित ना छोड़ें, भारतीय संस्कृति में गौमाता पूजनीय है, गौ माता की घर में सेवा करें।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह ने बताया कि 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 4 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित इस बृहद गौ संरक्षण केंद्र में 300 गोवंश को संरक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण, श्री बृजेंद्र तिवारी, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, नोडल अधिकारी गौशाला बलरामपुर डॉ परमहंस राय, डिप्टी सीवीओ बलरामपुर सदर डॉक्टर एसके कटियार, ग्राम प्रधान अरुण सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट भानू प्रताप मिश्रा, सह स्टेट हेड

