बलरामपुर:- राजपरिवार के महाराजा एवं एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर के के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय महाराज सर धर्मेंद्र प्रताप सिंह के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/ स्वयं सेविकाओं ने नगर के विभिन्न चिकित्सालयों में खाद्य सामग्री एवं फल वितरण किया।
इस अवसर पर बलरामपुर राज परिवार के महाप्रबंधक तथा सचिव प्रबंध समिति एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता सर के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव रंजन एवं उनके राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर चिकित्सालयो में फल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया।
संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर के डॉक्टर एन के बाजपेई जी , श्री सी पी श्रीवास्तव जी ,डॉक्टर अवनीश दीक्षित जी एवं श्री अजय कुमार श्रीवास्तव जी के सहयोग से रोगियों में खाद्य सामग्री एवं फल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
इसी क्रम में नगर के महिला चिकित्सालय में डॉक्टर राकेश कुमार सिंह जी एवं महाराजा भगवती प्रसाद सिंह मेमोरियल चिकित्सालय म में डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव जी के संरक्षण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ सद्गुरु प्रकाश जी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक आनंद मौर्य ,आतिफ हुसैन प्रभाकर ,ऋषभ, नूजरा प्रवीण आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट विनय कुमार, संवाददाता

