Balrampur News: हत्या के प्रयास के दो वांछित देशी कट्टा,जिन्दा कारतूस व एक देशी बन्दूक के साथ गिरफ्तार

बलरामपुर:- थाना हर्रैया पर पंजीकृत मुकदमा आपराध संख्या114/2021 धारा-307, 452, 323, 34 IPC से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण कल्लू पासी पुत्र सुधई पासी निवासीग्राम सिंगहनिया पुरवा लम्बीकोहल थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर उम्र 28 वर्ष व झलारे पासी पुत्र सोहन पासी निवासीग्राम सिंगहनिया एचओ लम्बीकोहल थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर उम्र 26 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा चलाये गये अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सर्किल ललिया के पर्यवेक्षण में टीमें गठित की गयी थी।

इसी क्रम में आज दिनाँक 26 अगस्त 2021 को प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह टीम द्वारा हथिया कुण्डा नाला के पास वह्दग्राम रतनवा थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर में समय सुबह दो बजे उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी बन्दूक व एक अदद देशी कट्टा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना हर्रैया पर मुकदमा अपराध संख्या 116/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम व मुकदमा अपराध संख्या 117/2021 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top