बलरामपुर:- थाना सादुल्लाह नगर में उप निरीक्षक श्री उपेंद्र यादव ,हमराही हेड कांस्टेबल राम मिलन यादव, कांस्टेबल विनीत कुमार पांडे द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय सादुल्लाह नगर के सामने
मुखबिर की सूचना पर रमई चौहान पुत्र प्यारे निवासी ग्राम राधानगर आमघटी थाना मनकापुर जनपद गोंडा को एक अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
रिपोर्ट अंकुर मिश्रा,मंडल हेड

