एक बार फिर बम धमाके से दहला काबुल , रूसी दूतावास पर थी हमले की साजिश
कौन है काबुल बम धमाके का मास्टर माइंड..?
Afghanistan , Kabul : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर आत्मघाती हमला हुआ है. यह हमला रूस के दूतावास के पास हुआ है, जिसमें 2 रूसी राजदूत सहित 20 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला काबुल शहर के दारुल अमन इलाके में रूसी दूतावास के पास हुआ, स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार बम धमाका रूसी दूतावास के गेट के सामने हुआ.
इसे एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया । जानकारी के अनुसार रूसी दूतावास के बाहर तैनात तालिबान के सुरक्षा गार्ड्स ने हमलावर को पहचान लिया था. उन्होंने उसे गोली भी मारी. लेकिन अचानक से धमाका हो गया, तालिबान के स्थानीय पुलिस प्रमुख मावलवी साबिर के मुताबिक सुसाइड बॉम्बर को टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया,

आपको बता दें कि रूस उन देशों में शामिल है, जिसने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद काबुल में अपने दूतावास का संचालन जारी रखा है. हालांकि रूस ने आधिकारिक तौर पर तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं प्रदान की है।