Banda: खप्टिहा खुर्द के प्रधान बने राजेश निषाद,अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया 73 वोटों से

(संवाद सूत्र,इंडिपेंडेंट इंडिया)बांदा/पैलानी:- विकास खण्ड जसपुरा के खप्टिहा खुर्द में रविवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को ब्लॉक के सभागार में हुई मतगणना में राजेश निषाद ने कृष्ण पाल को 73 वोटों से हराया।बता दें कि इस ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार की नामांकन के बाद आकस्मित मृतु हो जाने की वजह से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूर्व में निर्धारित 29 अप्रैल की तिथि को बढ़ाकर 9 मई कर दिया गया था।जहां पर दो बूथों में कुल 1290 में से 1021 वोट पड़े।जिसमे से मतगणना में राजेश निषाद को 309 वोट,कृष्णपाल को 236 वोट प्राप्त हुए इस तरह से राजेश निषाद 73 वोटों से विजय हुए हैं।वही मृतक उम्मीदवार शिवप्रताप निषाद की पत्नी रामा देवी को 215 वोट मिले हैं जो कि तीसरे नम्बर में है।आरओ सौरभ यादव ने बताया कि 6 वोट अन वेलेट हुए हैं।आरओ सौरभ यादव ने जीते हुए उम्मीदवार राजेश निषाद को प्रमाण पत्र दिया।राजेश निषाद इससे पूर्व में 2010 में प्रधान रह चुके हैं जबकि 2015 में वह 106 वोटों से हार गए थे। 

By Shadab Ahmad, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top