Bareilly Breaking: नेशनल हाईवे पर डग्गामार बस पलटी, एक की मौत, दर्जनों घायल…

मीरगंज/बरेली। नेशनल हाईवे पर एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को सीधा कर राहत बचाव कार्य जारी रखा। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने तेज गति में नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में लगे हुए हैं।            
                                 – Reported by Sunil Kumar 

संपादक के बारे में

Scroll to Top