Bareilly Live: किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंपा

आईआईएन/मीरगंज: विगत रात्रि दौरान भोजन करने के उपरांत घर के बाहर टहल रही एक किशोरी को दबोचकर अपहरण करने की कोशिस की। चीखने चिल्लाने पर किशोरी को छोड़कर भागे आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पीछा करके दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकददमा दर्ज कर लिया, घटना मीरगंज कस्बे के मोहल्ला मेवात में रविवार की रात्रि करीव 09 बजे की है।

साप्ताहिक बाजार प्रांगण के ठीक सामने मोहल्ला मेवात में रह रही एक वेवा महिला की 14 वर्षीय पुत्री रविवार की शाम को खाना खाने के उपरांत अपने ही घर के समीप रास्ते में टहल रही थी और उसकी मां घर में अंदर कामकाज में लगी थीं। कि इसी दौरान पास के एक खाली प्लाट में ईंटों के ढेर से छिपे बैठे युवक ने किशोरी को अपहरण करने की नियत से दबोच लिया और गली से होकर बाजार की ओर घसीट कर ले जाने लगा लेकिन इस बीच किशोरी ने चीख पुकार मचा दी।

चीखने की आबाज सुनकर पड़ोस के मकान में रह रहे एक युवक धर्मेंद्र कुमार ने पीछ किया तो किशोरी को छोड़कर आरोपी बाजार की ओर भाग खड़ा हुआ लेकिन उसका पीछा करने पर आरोपी को दबोच लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हबाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर दी गयी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया। एसएचओ दयाशंकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकददमा दर्ज कर लिया गया है, पूर्व में भी एक महिला पुलिस कर्मी व एक अन्य युवती के साथ कर चुका है

हरकतें बता दें कि अपहरण के प्रयास के मामले में पकड़े युवक ने करीव एक वर्ष पूर्व थाना में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी के साथ भी काफी हरकतें की ंतो महिला ने आरोपी को घसीटकर थाना ले जाकर बंद कराया। आखिर कार पीडित पुलिस कर्मी महिला को यहां से स्थानांतरण कराकर जाना ही पड़ गया। बताया जाता है कि इसी युवक ने अब से कुछ दिनों पूर्व कस्बे की ही एक युवती के साथ भी हरकतें कीं।

लेकिन हर बार मंद बुद्धि होने का हबाला दे कर वरी होता रहा। और आखिरकार उसके हौंसला बुलंद होने पर उसने अब तीसरी घटना को दूसरे सम्प्रदाय की किशोरी के साथ अंजाम दे दिया। जबकि दूसरे सम्प्रदाय के इस आरोपी युवक का मोहल्ला मेवात से कोई ताल्लुक नहीं है।
रिपोर्ट: सुनील कुमार

संपादक के बारे में

Scroll to Top