Bareilly Murder Case : स्टेट्स पर प्रेमिका की तस्वीर लगाना युवक को पड़ा भारी, प्रेमिका के परिजनों ने उतारा मौत के घाट

Bareilly Love Story: व्हाट्सएप पर प्रेमिका की तस्वीर साझा करना युवक को पड़ा भारी, प्रेमिका के परिजनों ने उतारा मौत के घाट
Bareilly: जनपद के जियानगला ग्राम के निवासी सुनील कुमार को उसके प्रेमिका के परिजनों ने मौत के घाट उतार दिया , बताया जा रहा है कि सुनील कुमार ने अपनी प्रियंका की तस्वीर व्हाट्सएप स्टेटस में साझा की थी जो कि प्रेमिका के परिजनों को नागवार गुजरा

और उन्होंने सुनील कुमार को मौत के घाट उतार दिया सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा  करते हुए मामले में नामजद पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। शीशगढ़ इलाके के गांव जियानगला में रहने वाले सुनील का गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग था।

इस मामले की जानकारी करीब चार महीने पहले युवती के परिजनों को हुई तो बवाल खड़ा हो गया था। उस समय ग्राम प्रधान ने पंचायत बिठाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। पंचायत ने यह तय किया कि अब लड़का-लड़की एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं रखेंगे और न ही एक दूसरे से मिलेंगे।

बीती दो सितंबर की रात 11 बजे सुनील खाना खाकर छत पर सोने चला गया था।अगले दिन गांव से आधा किलोमीटर दूर कुतुकपुर गांव के बाग में पेड़ से उसका शव लटका मिला था। परिजनों ने प्रेमिक के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया था। मीडियाअगले दिन गांव से आधा किलोमीटर दूर कुतुकपुर गांव के बाग में पेड़ से उसका शव लटका मिला था।

परिजनों ने प्रेमिक के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया था।   Mediaहालांकि तत्कालीन इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने आत्महत्या बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया था। इस पर नाराज परिजन ने 18 घंटे तक शीशगढ़-बहेड़ी रोड जाम रखा था। इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top