बरेली:- शुक्रवार को मीरगंज सीएचसी पर एल1 प्लस कोविड फैसिलिटी का मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एम्बुलेंस से बच्चे को लाकर आकस्मिक उपचार करने और कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती कराने का सफल मॉक ड्रिल किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में केवल 06 मिनट का समय लगा।
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज पर कोविड एल 1 प्लस फैसिलिटी का मॉक ड्रिल किया गया ।
सीएचसी अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर शासन के आदेश पर स्थानीय सीएचसी को एल 1 प्लस कोविड केयर हास्पिटल बनाया गया है । सीएचसी पर डीएसएम शुगर मिल के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट की भी स्थापना की गई है।
जिला प्रशासन के आदेश के क्रम में शुक्रवार को सीएचसी पर एल1 प्लस कोविड फैसिलिटी का मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एम्बुलेंस से बच्चे को लाकर आकस्मिक उपचार करने और कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती कराने का सफल मॉक ड्रिल किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में केवल 06 मिनट का समय लगा।
फैसिलिटी नोडल अधिकारी डॉ. साहब सिंह ने बताया कि आज के मॉक ड्रिल में डॉ0 सुनील कुमार, फार्मासिस्ट हेमलता, स्टाफ नर्स प्रियंका भान, वार्ड बॉय वीकेश कुमार, अजय कुमार के साथ एम्बुलेंस कर्मियों ने भी सक्रिय प्रतिभाग किया। मॉक ड्रिल के बाद एल 1 प्लस कोविड फैसिलिटी मीरगंज की मॉक ड्रिल चेकलिस्ट भरकर गूगल शीट पर अपलोड की गई। आज के मॉक ड्रिल में समस्त सीएचसी स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
रिपोर्ट सुनील कुमार, संवाददाता

