Bell Bottom Movie Akshay Kumar के करियर की सबसे शानदार स्पाई थ्रिलर

बॉलीवुड:- अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस महामारी के बाद सबसे पहले सिनेमाघरों में कदम रखने का दम दिखाया है। उनकी प्रशंसा होनी चाहिए क्योंकि महामारी के समय में ज्यादातर निर्माता और कलाकार सीधे ओटीटी का रुख कर रहे हैं। मुनाफे को छोड़कर अक्षय ने सिनेमाघरों में आकर बड़ा रिस्क लिया है लेकिन क्या यह रिस्क उनके लिए फायदे का सौदा साबित होगा? आइए आपको बताते हैं.



फिल्म की कहानी,

फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) की कहानी 1978 से लेकर 1984 के बीच की है, जब पाकिस्तान की नेता आतंकवादियों का सहारा लेकर भारतीय हवाई जहाजों को हाईजैक कराते थे। लगातार हाईजैक होते हवाई जहाजों से भारतीय सरकार परेशान थी। लिमिटेड तकनीकी सपोर्ट की वजह से भारतीय सरकार को अपने जासूसों पर ही निर्भर रहना पड़ता था। ऐसी ही एक हाईजैकिंग के समय सामने आता है रॉ का एजेंट बेल बॉटम उर्फ अंशुल मल्होत्रा, जिसने अपनी मां को ऐसी ही एक हाईजैकिंग में खो दिया था। क्या बेल बॉटम इंदिरा सरकार के साथ मिलकर हाईजैकिंग में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस ला पाएगा? यह जानने के लिए फिल्म देखें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top