Bigg Boss 14 – जानें किन की हुई बिग बॉस के घर में एंट्री और कौन हुए रिजेक्ट

Bigg boss-14 की पूरी कहानी…. 

मुंबई -‘बिग बॉस 14’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैसलमान खान ही बिग बॉस के 14वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं लेकिन इस बार हर बार की तरह लाइव ऑडियंस नहीं है। ग्रैंड प्रीमियर में उन्होंने सभी कंटेस्टेंटेंट्स को दर्शकों से रूबरू करवाया। ‘इंडियन आइडल’ फेम राहुल वैद्य की शो में एंट्री के साथ ही बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर खत्म हो गया। कंटेस्टेंट्स के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान भी बिग बॉस 14 में अहम रोल प्ले करते दिखेंगे। ये तीनों शो के स्पेशल ऑडियंस रहेंगे।

कौन से कंटेस्टेंट्स की हुई घर में एंट्री…
1.एजाज खान
2.निक्की तंबोली
3.जैस्मीन भसीन
4.अभिनव शुक्ला
5.शहजाद देओल
6.पवित्र पुनिया
7.राहुल वैद्य
किन कंटेस्टेंट्स को स्पेशल ऑडियंस ने किया रिजेक्ट
1.रुबीना दिलैक
2.निशांत सिंह मलकानी
3.जान कुमार सानू
4.सारा गुरपाल
स्पेशल ऑडियंस/तूफानी सीनियर्स
1.सिद्धार्थ शुक्ला
2.गौहर खान
3.हिना खान
ह‍िना, स‍िद्धार्थ ओर गौहर शो में कुछ दिन कंटेस्टेंट को मॉनिटर करेंगे और उन्हें टास्क देंगे। अब ट्विस्ट ये है कि पूरे घर को ही इन तीनों के हवाले कर दिया जाएगा। तीनों बिग बॉस के घर के अलग-अलग हिस्‍सों के माल‍िक होंगे और जो 14 द‍िनों तक इन्‍हें खुश रखेगा, वही इस घर में ट‍िक पाएगा। बेडरूम पर सिद्धार्थ शुक्ला का कब्जा होगा और किचन गौहर खान के हाथ में होगी जबकि हिना के कब्जे में कंटेस्टेंट के निजी सामान होगा। साफ है कि कंटेस्टेंट को चैन से सोना है तो सिद्धार्थ शुक्ला को खुश करना होगा, खाने के लिए गौहर खान को इंप्रेस करना होगा और मनपसंद चीजों के लिए हिना खान की गुड बुक्स में आना होगा।
आखिरकार यह पता चल गया है कि ‘राधे मां’ शो की कंटेस्टेंट नहीं बनेंगी। वह सिर्फ बिग बॉस के लिए प्रार्थना करने गई थीं। उन्होंने बिग बॉस के लिए दुआएं मांगी और शेरावाली के जयकारे लगाए। राधे मां ने कहा कि उन्हें ये घर बहुत पसंद आया और जब भी उनको बुलाए जाएगा वो आएंगी।
बिग बॉस शो रोजाना कलर्स चैनल पर रात 10.30 बजे से रात 11.30 बजे बजे प्रसारित होगा. वहीं दर्शक वीकेंड पर इसे रात 9 से 10 बजे तक देख सकेंगे। इसके अलावा इस शो को आप वूट ऐप पर भी देख सकते हैं। इसे देखने के लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वहीं टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट ऐप पर फ्री में देखा जा सकता है। इसके अलावा आप बिग बॉस 14 को देखने के लिए जियो टीवी और एयरटेल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आपको बिग बॉस लाइव देखने को मिलेगा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top