• पाकिस्तान में पैदा हुआ दो लिंग वाला बच्चा…
Bisexual baby born in Pakistan: डेली मेल न्यूज वेबसाइट द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के सर्जन्स की एक टीम द्वारा रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद (Islamabad, Pakistan) में एक बच्चा पैदा हुआ है जिसके 2 लिंग हैं. बच्चा दोनों लिंगों से पेशाब कर पा रहा है और वो पूरी तरह स्वस्थ भी है। लेकिन एक लिंग, दूसरे से 1 सेंटीमीटर लंबा है।
बच्चे के शरीर से एक जरूरी अंग गायब है. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में मलद्वार (Anus) नहीं है, जिस वजह से वो मल नहीं त्याग पा रहा था. इस वजह से डॉक्टरों ने कोलनोस्कोपी कर उसके शरीर में छेद बना दिया जिसकी मदद से वो मल त्याग पाएगा. रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सा के क्षेत्र में इस कंडीशन को डिफेलिया कहते हैं. ऐसे मामले 60 लाख में सिर्फ 1 बार ही सामने आते हैं. इतिहास में अभी तक सिर्फ 100 ऐसे मामले दर्ज हुए हैं,जबकि ऐसा पहला मामला वर्ष 1609 में दर्ज किया गया था।

