BJP Sthapana Day: भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

बलरामपुर: भारतीय जनता पार्टी के ४२ वें स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय अटल भवन पर भाजपा का झंडा फहरा कर और पार्टी अटल भवन से वीर विनय चौक तक प्रभात फेरी निकाल कर स्थापना दिवस मनाया गया

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना गया । उतरौला विधायक के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस आपको बता दें कि 41 साल पहले आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।
इस मौके पर जिला कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उमंग देखा गया।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों पर झडा लगा रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। मुंबई के पहले अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बतौर अध्यक्ष कहा था कि अंधियारा छटेगा सूरज निकलेगा,कमल खिलेगा। आज भारत की संसदीय राजनीति में चारों तरफ कमल खिल रहा है।

कभी बाभन,बनियों और बाजार वालों (मतलब शहरी इलाके) की पार्टी रही भाजपा आज अखिल भारतीय प्रभाव के चरम पर है। उन्होंने कहा कि 04 दशकों में बीजेपी लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पहले अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में बीजेपी ने 90 के दशक के आखिर में सरकार बनाई। अब पिछले 06 सालों से नरेंद्र मोदी बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री हैं। वैसे इसके मूल में भारतीय जनसंघ है, जिसकी नींव डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी हो चुकी है। जिसे देश की लगभग 70 फीसदी आबादी का साथ है।

पार्टी की स्थापना को अब तक पूरे 41 साल हो चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। जब भारतीय जनसंघ साल 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में सिर्फ 31 रह गईं और पार्टी बिखर गई। इसके बाद जनसंघ की विचारधारा के नेताओं नें भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। 
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, सदर विधायक पलटूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, अजय सिंह पिंकू, अनूप चंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी डी पी सिंह बैंस, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, बृजेंद्र तिवारी, जनमेजय सिंह, आद्या सिंह, दयाराम प्रजापति,

जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र गोयल, झूमा सिंह, वंदना पासवान, जिला मंत्री राजेश वर्मा, अवधेश तिवारी, राम प्रसाद सिंह, सुनीता मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, पिछड़ा मोर्चा दुष्यंत चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, शिव प्रसाद यादव, संजय शर्मा, शिव कुमार द्विवेदी, डा प्रांजल त्रिपाठी, विजय गुप्ता, अपूर्व प्रताप सिंह,महेश शुक्ल,

डा ए के सिंह, डा दिव्य दर्शन तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राघवेंद्र कांत सिंह, पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद गिरी, अनवारूल हक, अंशुमान शुक्ला , आलोक रंजन पांडे, तुहिन, शैलेंद्र सिंह, नंदिनी शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, सीमा सिंह, साधना पांडे, सीमा पांडे, अखिलेश पासवान सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनय कुमार वर्मा
ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top