Boliwood: पापा अनिल कपूर को देख एयरपोर्ट पर महीनों बाद भारत लौटी Sonam Kapoor हुई भावुक

वीड‍ियो में सोनम कपूर इमोशनल देखी जा सकती है. सोनम एयरपोर्ट टर्म‍िनल से निकलती हैं

और फिर जैसे ही अन‍िल को देखती हैं वो प्यार से कहती हैं ‘पापा’. इसके बाद सोनम पापा से मिलकर सिर नीचे कर अपनी नम आंखों को छ‍िपाने की कोश‍िश करती नजर आईं. हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत खुद को संभाल भी लिया..!!
आपको बताते चले कि सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रहती हैं। वे पिछले साल जुलाई में कोरोना पैनडेमिक के बीच ही भारत से लंदन गई थीं. लंदन से आए दिन सोनम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के अपडेट्स देती रहती थीं। दोस्तों संग पार्टी तो कभी हसबेंड के साथ रोमांट‍िक डेट नाइट,

उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है । पिछले दिनों सोनम ने आनंद के साथ एक फोटो शेयर कर कहा था कि वे भारत को मिस कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि वे भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, और अब महीनों बाद सोनम वापस घर आईं हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top