Budget 2024: मोदी 3.0 बजट की मुख्य बातें…

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट…

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट  पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे संसद में पेश किया, वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार सातवां बजट है. बजट  में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं. लेकिन आम आदमी की जेब पर किस चीज का बोझ बढ़ा है और किस ऐलान ने उन्हें राहत दी है. तो बता दें सरकार ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई है और इनमें प्रमुख तौर पर कैंसर की दवाइयों को शुल्क मुक्त कर दिया है.आइए जानते हैं कि क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता…

मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट संसद में पेश किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाना ऐतिहासिक है. देश की जनता ने सरकार पर भरोसा दिखाया है. वैश्विक हालात का महंगाई पर असर पड़ा है, लेकिन भारत में महंगाई नियंत्रण में है और ये 4% के दायरे में है.

वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरिम बजट में हमने गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता पर ध्यान दिया था. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार उन्नतशील  रही है. संपूर्ण  बजट भी इन सब चीजों पर केंद्रित है. हमारा कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोर है, विकसित भारत के लिए ये पहली प्राथमिकता है. उन्होंने सरकार की 9 प्राथमिकताओं को गिनाया. इनमें कृषि क्षेत्रक के साथ शहरी विकास , रोजगार और स्किल डेवलपमेंट, कृषि रिसर्च, ऊर्जा सुरक्षा, इनोवेशन, रिसर्च और ग्रोथ, अगली पीढ़ी में सुधार शामिल है.

वित्त मंत्री  ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी. मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर BCD 15% घटाई गई है. इसके अलावा सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है. इसके बाद सोना-चांदी की कीमतें कम हो जाएंगी. इसके अलावा लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई. वहीं दूसरी ओर टेलिकॉम उपकरण महंगे हो गए हैं, इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है.

ये चीजें हुई सस्ती

– सोना-चांदी सस्ता

– इंपोर्टेड ज्वैलरी

– प्लेटिनम ज्वैलरी

– कैंसर की दवाएं

– मोबाइल-चार्जर

– मछली का भोजन

– चमड़े से बनी वस्तुएं

– रसायन पेट्रोकेमिकल

– पीवीसी फ्लेक्स बैनर

– एक्सरे ट्यूब

ये चीज़ें हुई महँगी

– सोलर ग्लास

– सुपारी

– प्लास्टिक प्रोडक्ट्स

– टेलिकॉम उपकरण

– लैबोरेट्री केमिकल्स

संपादक के बारे में

Scroll to Top