Bulandshahar Update : खुर्जा देहात थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर: खुर्जा देहात थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है, आपको बता दें कि दोनों युवक महिंद्रा पिकप गाड़ी में आलू की बोरियों के नीचे लगभग 156 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहे थे,

जिसकी की कीमत लगभग 15 लाख पर बताई जा रही है, पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों युवक अजय व पवन गांजे की इस बड़ी खेप  को उड़ीसा से नोएडा लेकर जा रहे थे, लेकिन बुलंदशहर की खुर्जा देहात पुलिस ने नशे के दोनों सौदागरों को रास्ते में ही धर दबोचा।

रिपोर्ट तरुण कुमार

संपादक के बारे में

Scroll to Top