CH: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा में शिक्षको को अपने उच्च अधिकारी का नहीं है खौफ सरेयाम शासन के आदेश का उड़ा रहे धज्जियां (अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम पंचायत दरिमा का मामला)

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा में शिक्षको को अपने उच्च अधिकारी का नहीं है खौफ सरेयाम शासन के आदेश का उड़ा रहे धज्जियां (अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम पंचायत दरिमा का मामला)

सरगुजा
छत्तीसगढ़ में तेज रफतार से कोरोना पॉजिटिव के कई मामले सामने आ रहे हैं। उसके बावजूद भी शासकीय विद्यालय दरिमा में सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा स्कुल के शिक्षक महामारी को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। जिससे आने वाले समय में गंभीर मामले सामने आ सकते हैं। वहीं इस स्कुल में साबुन-पानी और सेनेटाइजर से हाथ धुलाने तक की व्यवस्था भी नहीं है। वहीं स्कूल के शिक्षक सरेआम शासन के आदेश का उल्लंघन करते हुवे नजर आ रहे हैं स्पष्ट है कि स्कुल के शिक्षक छात्रों को लेकर गंभीर नहीं हैं। कवरेज करने के पश्चात खबर को दबाने के लिए शिक्षक ने फोन कॉल के द्वारा अपनी पहुंच बता रहे थे
शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय दरिमा के शिक्षक विशाल श्रीवास्तव के द्वारा खबर को रोकने के लिए कई तरह के फोन कॉल का भी प्रयोग किया गया वही शिक्षक विशाल श्रीवास्तव के द्वारा पत्रकारों के साथ बदसलूकी एवं भी की गई.
By Akash Jayswal,State Head Chhattisgarh

संपादक के बारे में

Scroll to Top