CHC Amauli: अमौली सीएचसी के खिलाफ एसीएसडीसी व एसीओ चलाएंगे महा हस्ताक्षर अभियान

                             


फतेहपुर: जनपद के अमौली ब्लॉक में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खस्ता हालत को देखते हुए अमौली ब्लॉक के सभी गांवों में भ्रष्टाचार निवारक दो संस्थाएं एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल और एंटी करप्शन एसोसिएशन मिलकर महा हस्ताक्षर अभियान चलाएंगी, यह जानकारी संस्था ने अपने एक्स हैंडल पर दी, महा हस्ताक्षर अभियान के प्रमुख अमन दीप सचान व सुमित कुमार ने कहा कि यह महा हस्ताक्षर अभियान सीएचसी के हालात बदलने के लिए है, किसी का भी ध्यान इसकी ओर नहीं है, अस्पताल के जिम्मेदारों ने इसको बर्बाद कर दिया है, एक लाख से अधिक जनसंख्या के लोग इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं, लेकिन फिर भी यहां पर कोई सुविधा नहीं है, मरीज अपना इलाज बाहर झोलाछाप प्राइवेट डॉक्टरों से कराने के लिए मजबूर हैं, ब्लॉक में चल रहे प्राइवेट झोलाछाप डॉक्टरों के अस्पताल व पैथालाजी अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुखिया के रहमों करम पर चल रहे हैं, और मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे हैं, इन सब को बंद करने के लिए संस्था आगे आ रही है, जिले के जिम्मेदार भी सुन ले सुधार कर दे नहीं तो बहुत बड़ा जमीनी संघर्ष होगा

संपादक के बारे में

Scroll to Top