आखिरकर शासकीय कर्मचारियों की किस प्रकार निंदा की जाए साहब
अम्बिकापुर घड़ी चौक में मास्क चेकिंग के नाम पर प्रशासन की गैरकानूनी मनमानी,शहर के व्यस्ततम चौराहों पर चलती गाड़ी से चाबी छीन कर दुर्घटनाओं को दे रहे न्यौता
अम्बिकापुर– सरगुजा जिले में प्रशासनिक निरंकुशता चरम पर है।जिले के तमाम अधिकारी कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं।वह स्वयं को कानून और संविधान से ऊपर समझने लगे हैं।कोरोना जैसी महामारी में इन सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए गए विशेषाधिकार नें इनकी मति भ्र्ष्ट कर दी है।नेताओं के आगे दुम हिलाने वाले लोकसेवक अपने अधिकार और औकात भूल कर खुद को सर्वोपरि समझने लगे हैं।अब वक्त आ गया है कि इन पर नकेल कसी जाए।
घड़ी चौक,अम्बिकापुर
अम्बिकापुर शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए एक बार फिर से मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई है।नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बना कर दोपहिया वाहन सवार लोगों को व्यस्ततम मार्गों पर चलती गाड़ी से चाबी निकाल जुर्माना वसूला जा रहा है।इस दौरान लोगों से बेहद अमर्यादित व्यवहार इस कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियो द्वारा किया जा रहा है।इन अधिकारी कर्मचारी की करतूतों को कैमरे में रिकॉर्ड करने वाले मीडिया कर्मियों को दरिमा के नायब तहसीलदार संजीत पांडेय जैसे बददिमाग अधिकारी वीडियो बनाने से रोकने के लिए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे आरोप की धमकी देने से भी नही कतराते।
संजीत पांडेय,नायब तहसीलदार दरिमा
कोरोना संक्रमण से बचने मास्क की अनिवार्यता है।मास्क और अन्य निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना हम सबके लिए जरूरी है।लेकिन मास्क चेकिंग के नाम पर जिस तरह लोगो की जान से खिलवाड़ व्यस्ततम चौक- चौराहों पर किया जा रहा है,उससे किसी जान-माल के नुकसान होने पर इसकी जवाबदेही किसकी होगी?
जानें अपने अधिकार-
नियमों का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस आपको परेशान नहीं कर सकती।अगर आपने ट्रैफिक के किसी नियम का उल्लंघन किया या आपके पास कोई दस्तावेज नहीं है तब भी ट्रैफिक पुलिस आपसे गलत व्यवहार नहीं कर सकती. साथ ही आपको अपने अधिकार भी पता होने चाहिए।ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी नहीं छीन सकती।
गैरकानूनी है पुलिस द्वारा चाबी निकालना-
पुलिस द्वारा वाहन से चाबी निकालना गैरकानूनी है। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो वह पुलिस विभाग और मोटर वाहन एक्ट द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहा है।
किसी भी पुलिसकर्मी को आपके वाहन की चाबी निकालने का अधिकार नहीं है। पुलिस विभाग में दायर सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के अनुसार कोई भी पुलिसकर्मी चाहे वह किसी भी रैंक का हो, किसी भी दोपहिया, तिपहिया या चारपहिया वाहन की चाबी नहीं निकाल सकता है।
टायर की हवा निकालना भी है गैरकानूनी-
दरअसल देखा जाता है कि नो पार्किंग या सड़क किनारे खड़ी गाड़ी का पुलिस वाले हवा निकाल देते हैं। ऐसा करना भी गैरकानूनी है और इसके लिए पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो सकती है।
By Akash Jayswal, State Head Chhattisgarh

