Chhatarpur Update: पंचायत साफ सफाई के नाम पर लाखों का घोटाला, शिकायतकर्ताओं को साजिश में फंसाने की धमकी….

गौरीहार I जनपद के किशुनपुर पंचायत में मनरेगा कार्य एवं पंचायत साफ सफाई के नाम पर लाखों का घोटाले पर मध्यप्रदेश सीएम पोर्टल में लगभग आधे दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं हैं, सरपंच सचिव पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कार्यवाही से बचने के लिए शिकायतकर्ताओं को झूठे केसों में फंसाने कि साजिश रच रहे हैं एवं शिकायते वापस लेने का दबाव बना रहे हैं
               भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतकर्ता प्रमाणित सबूत पंचायत विभाग को दिखाना चाहते हैं लेकिन पंचायत विभाग चुप्पी साधे हुए हैं पूर्व में शिकायतें दर्ज कराई गई थी लेकिन सरपंच पिता एवं सचिव द्वारा दवाव बनाया शिकायत बंद कराई  इसी संबंध में उच्च अधिकारियों ने कार्यवाही का अश्वासन दिया था लेकिन काफी समय होने पर कार्यवाही नहीं हुई तो समस्त ग्रामीणों एवं मुहम्मद उजैफा द्वारा दोवारा शिकायतें दर्ज कराई है लेकिन महिला सरपंच पिता एवं सचिव द्वारा शिकायत बंद न होने पर झूठे केसों में फंसाने कि धमकी दी एवं शासन से मिलने वाली सभी योजनाओं से वंचित करने की धमकीं दी.

संपादक के बारे में

Scroll to Top