IG सरगुजा का तुगलकी फरमान जारी, 24 घंटे के भीतर भारत सम्मान के संपादक को जिंदा या मुर्दा करो गिरफ्तार
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)अम्बिकापुर:- हत्यारे के पक्ष में कलम चलाते हाथ नहीं डगमगाए सरगुजा आई० जी० आर० पी० साय के, पीड़िता ने कहा सब पैसे का खेल है नामक शीर्षक समाचार चलते ही समूचे सरगुजा संभाग के पुलिस विभाग में खलबली मच गई लोग यही कयास लगाए जा रहे थे कि अब आगे क्या होगा इतने में बौखलाए सरगुजा आईजी आर० पी० साय ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया जिसमें स्पष्ट बोला गया कि 24 घंटे के अंदर भारत सम्मान के संपादक कुमार जितेंद्र को जिंदा या मुर्दा गिरफ्तार किया जाए।
हालांकि यह फरमान जारी होते ही सबसे पहले सूरजपुर जिला के पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा को आत्मिक खुशी मिली, क्योंकि हाल ही में उनके चहेते थानेदार का न्यूज़ भारत सम्मान में लगा था इस लिहाजा भारत सम्मान के संपादक की गिरफ्तारी को लेकर इतना उत्साहित हो गए कि जिले के अवैध कबाड़ व्यवसाईयों, अवैध नशे करोबारियों को और जिले के जितने भी दो नंबर कार्य में लिप्त लोगों की एक आपातकाल बैठक बुलाई और कहा भारत सम्मान के संपादक की गिरफ्तारी जिस दिन होगी आप लोगों से अनुरोध है कि कम से कम एक महीने का लंगर सूरजपुर बस स्टैंड में लगाया जाए जिसमें तरह-तरह के पाकवान लोगों को परोसे जाए, और साथ ही सूरजपुर पुलिस कप्तान में फरमान जारी किया गया कि आप लोगों को पूरे एक महीने की छूट दी जाती है जितना भी दो नंबर का कार्य कर सकते हो कर लो किसी भी प्रकार का हप्ता देने की आवश्यकता नहीं है।
फरमान जारी होते ही सरगुजा पुलिस कप्तान भी पीछे कहां रहते उन्होंने अवैध कोयला व्यवसाईयों से कहा पूरे एक महीने जितना आप कोयला उठा सकते हो उठा लो और सट्टा व्यवसायियों से अनुरोध किया इस सीजन में आपने पच्चीस लाख रुपए मुझे दिए उसके लिए धन्यवाद पर अगली सीजन में आपको देने की आवश्यकता नहीं है, मान लो कि मैं उस समय सरगुजा पुलिस कप्तान नहीं रहा तो भी वर्तमान पुलिस कप्तान को अनुरोध करके जाऊंगा, और मोमिनपुरा-पर्राडार में कोरेक्स स्टाल, ब्रह्म पारा-गांधीनगर ब्राउन-शुगर स्टाल व मणिपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत महुआ शराब का फ्री स्टाल लगाकर परोसा जाएगा। साथ ही ए०एस०पी० ओम चंदेल ने पुलिस विभाग से सरगुजा वापसी का अनुरोध करते हुए नवनियुक्त सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा से कहा जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद मुझे भी अपने साथ काम में रख लें वेतन की चिंता ना करें आप तो अवैध कार्यों से कमीशन नहीं लोगे मैं उसी से काम चला लूंगा। ओम चंदेल की वापसी की सूचना सुनते ही अंबिकापुर के सी०एस०पी० पैकरा ने 1 महीने की छुट्टी का आवेदन देकर कहा वर्षों की तमन्ना थी अब मैं अपने मनचाहे जगह में जरूर घूमने जाऊंगा।
यह तो हुई दो जिलों की बात बाकी तीन जिलों का हाल भी कुछ इसी तरह कमोबेश बना रहा अफसोस तो सिर्फ उन पुलिसकर्मियों को हुआ जो ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, और भारत सम्मान के मुहिम से उनके अंदर आस जगी थी कि कोई तो है यदि हमें पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी बेवजह सताएंगे तो उसकी शिकायत भारत सम्मान से की जाएगी। साथ ही अफसोस उन पीड़ितों को हुआ जो आस लिए हुए बैठे थे कि हमें आज नहीं कल हर मामले में न्याय जरूर मिलेगा।
पुलिस विभाग में बड़े अधिकारियों का स्टेटमेंट जारी होता देख अवैध कार्यों में लिप्त लोगों ने सारी तैयारियां भी कर ली, उसी क्षण जब उन्हें मालूम चला कि पुलिस मुख्यालय रायपुर से गिरफ्तारी पर रोक लग गया तो उनके होश उड़ गए, सब कीए-कराय में पानी फिर गया और सरगुजा संभाग के पुलिस उच्चाधिकारी यह सोच में पड़ गए कि काश यह समाचार सच होता काश यह होली समाचार न होता।
By Akash Jayswal, State Head Chhattisgarh

