Chhattisgarh News: भाजयुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन कर,छत्तीसगढ़ के मुखिया का किया पुतला दहन

अंबिकापुर:- घड़ी चौक में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। जिसमे पुलिस और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओ से झड़प भी देखने को मिला है।
दरअसल जनता युवा मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश कर चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल काॅलेज को सरकारी रुपए से अधिग्रहण कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिस प्रकार जनता के रुपए से अपने रिश्तेदार को काॅलेज खरीद कर लाभ पहुचाया जा रहा है।

उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सभी संभाग मुख्यालय में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। जिसमे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेष गुप्ता ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। कांग्रेस सरकार शुरू से ही भाई-भतीजा वाद में लिप्त रहती है। जिसका उदाहरण छत्तीसगढ़ में चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल काॅलेज को शासकिय कोष से 125 करोड़ रूपये से खरीदना एवं अपने दामाद को लाभ पहुँचाना जनता के रुपयों का दुरूपयोग है। जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करती है। इस पुतला दहन में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट अंकुर सिंह राणा, स्टेट हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top