Children’s Day: बाल दिवस के अवसर पर जिला कारागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम

फतेहपुर:- जिला कारागार में आज बाल दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के अवसर पर जेल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किये गए। जहां जिला जेल के महिला बेरिक में बंद महिला कैदियों के साथ रह रहे

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये साथ बच्चों ने नन्हा मुन्हा राही हूँ देश का सिपाही हूँ व नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए गानों पर बच्चों ने डांस भी किया । बच्चों द्वारा पेश किए गए डांस को देखकर मंच में बैठे लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किये बच्चों को जेल प्रशासन द्वारा सम्मानित भी।किया गया।

वहीं जेल अधीक्षक मो अकरम के मुताबिक बाल दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के अवसर पर जेल प्रांगण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ,जहां जिला जेल के महिला बेरिक में बंद महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया है

और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया है।
रिपोर्ट अजय प्रजापति, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top