कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा के निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सतीश शर्मा ने 73 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। सतीश शर्मा पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।
गोवा में बुधवार रात 8 बजकर 16 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया। ये जानकारी उनके बेटे समीर ने दी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। सतीश शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे।

