Congress Expansion: युवा चेहरों पर कांग्रेस की नजर, 28 सितंबर को पार्टी में शामिल होंगे कन्हैया और जिग्नेश

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार बहुत जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, वहीं इनके अलावा गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी की कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे,

जबकि निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी उसी दिन यानी 28 सितंबर को पार्टी में शामिल हो सकते हैं, या फिर 2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी हो चुकी है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिग्नेश मेवानी के कांग्रेस में शामिल होने से गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल खुश है, जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर या 2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, पार्टी ने बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए कन्हैया कुमार को आने का ऑफर दिया था। लेकिन कुछ कारणवश यह संभव नहीं हो सका था,

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस युवा चेहरों को अपने साथ जोड़ने की कवायद में जुटी हुई है, कुछ समय पहले राहुल गांधी ने भी नेताओं को पार्टी में लाने के लिए कहा था। वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो कि निडर हो ऐसे नेता जो बाहर हैं, उन्हें कांग्रेस में लाएं और जो पार्टी में डर रहे हैं, वह आरएसएस के हैं, उन्हें पार्टी से बाहर करो। इसके बाद माना जा रहा था, कि कांग्रेस में कई ऐसे युवा चेहरे और नेता शामिल हो सकते हैं, जो कि समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top