भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के चेयरमैन सौरव गांगुली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
आइसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी का चेयरमैन सौरव गांगुली को नियुक्त किया गया है जिसका आधिकारिक ऐलान हो गया है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आइसीसी ने आइसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी का चेयरमैन सौरव गांगुली को नियुक्त किया है।
बीते करीब एक दशक से इस पद पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले थे और अब उनका कार्यकाल पूरा हो गया है, आइसीसी ने बुधवार को जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया है कि अब सौरव गांगुली आइसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी के मुखिया होंगे। उनसे पहले इस पद पर अनिल कुंबले थे।
अनिल कुंबले ने तीन-तीन साल का तीन बार का अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है और अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले 9 साल से अनिल कुंबले इस पद पर बने हुए थे, लेकिन अब बीसीसीआइ चेयरमैन सौरव गांगुली को ये बड़ी जिम्मेदारी संभालनी होगी।