Cyber Crime: लड़की के चक्कर में फंसे दरोगा जी, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Knapur Nagar: आउटर पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा जी को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दरोगा के पास व्हाट्सएप वीडियो चैट का लिंक आया था। इसके बाद युवती ने मीठी-मीठी बातें कर उनको फंसाया। ब्लैकमेलिंग करते हुए मोटी रकम की मांग की
कानपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां यूपी पुलिस के दरोगा जी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर मीठी-मीठी बातें की और अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती उसको ब्लैकमेल करने लगी। जब युवती ने दरोगा जी से भारी रकम की मांग की तो दरोगा जी दहशत में आ गए
दरोगा जी ने अपने कुछ मित्रों को इस मामले की जानाकारी दी है उन्होंने उस नंबर को ही बंद करवा दिया। बदनामी के डर से उसने शिकायत भी नहीं की। साइबर ठगों के गिरोह में बड़े पैमाने पर युवतियां शामिल हैं। वह अनजान शख्स को व्हाट्सएप पर वीडियो चैट करने के लिए आमंत्रित करती हैं।
तुलसी के पौधे में एंटीबैक्टीरियल,एंटीफंगल व एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाते हैं। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए तुलसी का सेवन करना बहुत कारगर उपाय है। वहीं वास्तुदोष को दूर करने, धन प्राप्ति और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए तुलसी के पत्तों के उपाय अपनाए जाते हैं।
कोई न कोई उनके जाल में फंस जाता है। यही दरोगा के साथ हुआ। दरोगा के पास जब रिक्वेस्ट आई, तो वह झांसे में आ गया।

पहले चैट से बात हुई और फिर वीडियो कॉल आई, जिसे दरोगा ने रिसीव कर लिया। दूसरी तरफ एक युवती निर्वस्त्र थी। युवती ने दरोगा को जाल में फंसाया।
कुछ मिनट तक वीडियो कॉल और अश्लील वीडियो बना लिया। युवती ने पैसों की मांग की। कुछ पैसा दरोगा ने भेज भी दिया। जब ज्यादा परेशान हुआ तब उसने एक साथी पुलिस अधिकारी को इस बारे में बताया। उन्होंने तत्काल मोबाइल नंबर बंद कराया। तब जाकर छुटकारा मिला। दरोगा अभी भी दहशत में है।
अब तक 88 शिकायतें पहुंची साइबर ठगी का गिरोह इस तरीके से ठगी को अंजाम देने में लगे हैं। जिन नंबरों से व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं वह फेक आईडी पर होती है। वह प्रीएक्टिवेटेड सिमों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वह ट्रेस न हों। साइबर सेल में लगातार इस तरह से ब्लैकमेलिंग व ठगी के मामले पहुंच रहे हैं। इस साल अब तक 88 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सीयूजी नंबरों पर सबसे अधिक इस तरह की रिक्वेस्ट आ रही हैं। साइबर ठगों को पता है कि ये सरकारी नंबर है। कोई अधिकारी है, तो कोई कर्मचारी। जो जाल में फंसेगा वह ठीक पैसा देगा। बदनामी के डर से किसी से शिकायत भी नहीं करेगा। एक दिन में आठ-दस बार तक रिक्वेस्ट आ रही हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top