Dimpal Yadav Election: पूर्व सांसद डिंपल यादव की बेटी पहुंची नगलावरी लोकसभा

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में उनकी बेटी आदिती यादव ने मंगलवार को किसनी क्षेत्र के गांव नगला बरी के आश्रम पर जनसभा की और लोगों से वोट मांगे, वहां के ग्रामीणों के साथ एक बैठक की और लोगों से सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। विपक्षियों पर भी किया जमकर कटाक्ष किया।
मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिया के गांव नगलावरी में पहुंची समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी व पूर्व सांसद डिंपल यादव की पुत्री ने अपनी मां के लिए वोट मांगने की अपील की और  कहा कि इनकी सरकार में बहन बेटी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। और भाजपा ने कोई ऐसा कठोर कदम नहीं उठाया जिससे युवाओं की बेरोजगारी दूर की जा सके लेकिन हमारी सरकार ने विकास किया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हृदेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top