DM Chhatarpur Public Court: जिला स्तरीय जनसुनवाई में 85 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कलेक्टर ने अलग से सुनी दिव्यांगों की समस्याएं

🌐 कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों पर गंभीरता और प्राथमिकता से कार्यवाही के दिए निर्देश

इंडिपेंडेंट न्यूज़ एजेंसी, छतरपुर: कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे सहित एसडीएम एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे एवं व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 85 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर ने दिव्यांगों की समस्याओं को अलग से सुना।

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।
रिपोर्टर, मुहम्मद उजैफा

संपादक के बारे में

Scroll to Top