Dowry Murder:विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

दहेज हत्या: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Hamirpur: विवाहिता की संदिग्ध हालात में जम्मू में मौत के बाद उसके पिता ने ससुरलवालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र के सिंधन कला गांव के निवासी मृतका के पिता मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्होनें अपनी बेटी काजल (21) का विवाह वर्ष 2020 में जनपद हमीरपुर के सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव निवासी शिव सिंह के साथ किया था।

बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन आरोपी पति, ससुर, सास, ननद दहेज के खातिर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। जिस पर वह एक वर्ष मायके में रही। 
तीन माह पूर्व समझौता कर 50 हजार रुपये दिए थे,

तब पुत्री ससुराल आई थी। उसके कुछ दिन बाद उसका पति उसे अपने साथ जम्मू शहर के करवा कस्बा अपनी बहन के पास ले गया था। बताया कि शुक्रवार को सुबह उसका फोन आया कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। 
आरोपी पति शिवसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब हो गई थी। जिसका इलाज वहां चलता रहा है। बताया कि गुरुवार को उसकी मौत हो गई। 

कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कहा कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं सुमेरपुर थाने में तैनात थाना प्रभारी राम आसरे सरोज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

संपादक के बारे में

Scroll to Top