Editor-In-Chief, Aman Deep Sachan: इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ चैनल के संपादक अमन दीप सचान का दर्शकों व पाठकों के नाम संदेश

अमन दीप सचान 
संपादक 

प्रिय पाठक व दर्शक

आपके अपने न्यूज़ चैनल ‘इंडिपेंडेंट इंडिया’ को असीम प्यार देने के लिए मैं चैनल का संपादक होने के नाते आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं, आपकी इस असीम प्यार व समर्थन से इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ चैनल एक समय बेहतरीन न्यूज़ चैनल था, जोकि बीच में चैनल परिवार की आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण न्यूज़ नेटवर्क अपने कदमों से डगमगा चुका था, इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ चैनल फिर उसी अंदाज में फिर से आप सभी के बीच हाजिर होने के लिए तैयार है,

हम आप सभी प्रिय पाठक व दर्शकों से यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आप सभी चैनल का समर्थन कर उसे फिर सर आंखों पर बिठा आएंगे, और जिस प्रकार नेटवर्क आप सभी की खबरें बेझिझक, बिना डरे दिखाता था उसी प्रकार चैनल फिर उसी अंदाज में खबरें दिखाता रहेगा, इस नेटवर्क को बड़ा बनाने में आप सभी का समर्थन व सहयोग की अपेक्षा करते हैं, आपकी एक सहयोग से नेटवर्क आपकी बुलंद आवाज बन सकता है,

हम आपकी मदद के लिए 24 घंटे आपकी सेवा में सदैव नेटवर्क के माध्यम से तात्पर्य है, चैनल को यहां तक का सफर दिखाने के लिए चैनल की टीम ने जो अभी तक चैनल के साथ संघर्ष किया है, आज फिर इस चैनल परिवार को उसी संघर्ष और उसी टीम की पुनः आवश्यकता है, अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी चैनल परिवार का सहयोग करें,

और चैनल को पुनः खड़ा करने के लिए आर्थिक रूप से यानी कि विज्ञापन के माध्यम से चैनल परिवार का सहयोग करें, या चैनल हमेशा आप सभी के लिए बनाया गया था और हमेशा आपकी आवाजों को बुलंद करता रहेगा और सबसे पहले आपकी आवाज गांव से संसद तक पहुंचाने का काम करेगा.

संपादक के बारे में

Scroll to Top